सड़क किनारे ठंड में ठिठुरते बुजुर्गों एवं माताओं बहनों को पहुंचाया रैन बसेरा
छिंदवाड़ा – नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके छिंदवाड़ा शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ आए दिन वार्डो का दौरा एवं साफ सफाई का निरीक्षण करने नगर निगम के अमले के साथ पहुंच जाते है। इसी क्रम में महापौर एवं निगमायुक्त ने रात्रि ठिठुरती ठंड में शहर के मुख मार्गों पर सो रहे बुजुर्गों को रैन बसेरा पहुंचाया। ज्ञात हो कि नगर निगम द्वारा जगन्नाथ स्कूल के पीछे एवं कलेक्टर कार्यालय के पास रैन बसेरे का संचालन होता है। जहां शहर के बाहर से आए यात्रियों एवं बेघर लोगों को अच्छी सुविधाओं के साथ ठहरने की व्यवस्था की जाती है। इनका निरीक्षण भी महापौर श्री अहके एवं निगमायुक्त सीपी राय ने वहां पहुंचकर किया साथ ही ठहरे हुए व्यक्तियों से बात कर उनकी प्रतिक्रिया ली। इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्ग मानसरोवर, सत्कार तिराहा, रेलवे स्टेशन में जाकर सड़क किनारे सो रहे सभी लोगों के रैन बसेरा में ठहरने हेतु निवेदन किया। नगर निगम द्वारा ठंड से बचाव के लिए शहर के विभिन्न स्थानों में अलाव की व्यवस्था भी लगातार की जा रही है। रात्रि भ्रमण के दौरान जोनल अधिकारी बृजेश पांडे, उमेश पयासी सहित नगर निगम का अमला उपस्थित था ।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर





