Home CITY NEWS गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा, लिवर फटने से मौत !

गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा, लिवर फटने से मौत !

जच्चा-बच्चा दोनों ने तोड़ा दम
दहेज की मांग, मायके पक्ष वालों ने लगाए गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के पातालेश्वर में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी गर्भवती (8 माह) पत्नी के साथ कथित तौर पर इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसका लिवर फट गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को राउंडअप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत के अनुसार मृतका सिवनी की रहने वाली थी। करीब 11 साल पहले उसका निहाल कोरिसिया से प्रेम संबंध शुरू हुआ था। दोनों ने लगभग एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ महीने बाद से ही दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा था।
वही लड़की के माता-पिता ने लड़के के ऊपर दहेज मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है ।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात निहाल ने पत्नी के साथ किसी बात को लेकर मारपीट की। मारपीट के बाद हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के लिवर में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो चुकी थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पति द्वारा पत्नी से मारपीट की घटनाएं पहले भी सामने आती थीं और पड़ोसियों को कई बार दोनों को समझाना पड़ता था।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567