Home CITY NEWS फूड स्टॉल में चखा मिलेट्स से बने व्यंजन का स्वाद

फूड स्टॉल में चखा मिलेट्स से बने व्यंजन का स्वाद

दशहरा मैदान में दो दिवसीय फूड फेस्टिवल का हुआ शुभारंभ

छिंदवाड़ा – मंगलवार को छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जिला स्तरीय मिलेट्स फूड फेस्टिवल का शुभारंभ छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने किया इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव महापौर विक्रम आहाके कलेक्टर शीलेंद्र सिंह जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार मौजूद रहे फेस्टिवल में मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए आयोजन किया गया है इस फेस्टिवल में 30 से ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं जिसमें मोटे अनाज से बनी व्यंजनों को परोसा जा रहा है इसके साथ ही मोटे अनाज की बिक्री और प्रदर्शनी के लिए अलग से स्टॉल सजाए गए हैं दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी पेशकश की जा रही है जिला प्रशासन ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस फेस्टिवल में पहुंचने की अपील की है। सांसद विवेक बंटी साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया जा रहे हैं इसी के चलते छिंदवाड़ा में भी मोटे अनाज को लगातार बढ़ावा देने का प्रयास प्रशासन और सरकार के द्वारा किया जा रहा है छिंदवाड़ा वह समृद्धि धरती है जहां पहले से ही मिलेट्स का उत्पादन किया जाता है पहले यह मिलेट्स जब कोई खाता था तो उसे गरीब समझ जाता था लेकिन अब उल्टा हो गया है यह अमीरों का अनाज हो गया है हम अपनी धरोहर को भूलते जा रहे थे लेकिन आप फिर से हम अपनी धरोहर में वापस आ रहे हैं और मिलेट्स को अपने खान-पान में शामिल कर रहे हैं निरोगी रहने का सबसे बड़ा साधन भी मिलेट्स का अपने खाने में शामिल करना है
सांसद विवेक बंटी साहू ने मिलेटस से बने व्यंजनों का अधिकारी एवं अपने सभी अतिथियों के साथ स्वाद चखा साथ ही संसद में पतंग उड़ाने का भी लुफ्त उठाया

विभिन्न स्टॉलो द्वारा ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, रागी आदि से बनने वाले व्यंजनों का विक्रय किया जायेगा। जिले में उत्पादित चिरौंजी की बर्फी, स्ट्राबेरी, शहद, कच्ची घानी का तेल, गुड का पावडर एवं क्यूब, कोदो, कुटकी का चावल आदि के स्टॉल भी लगेंगे।
जिलें मे कार्यरत विभिन्न स्व सहायता समूहों एवं संस्थाओं द्वारा निर्मित हैंडिकाफ्ट का विक्रय भी किया जायेगा। वन औषधि का प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567