Home CITY NEWS गन्ने के खेत में मादा तेंदुए ने दिया शावक को जन्म

गन्ने के खेत में मादा तेंदुए ने दिया शावक को जन्म

खेत में काम कर रहे मजदूर देखकर हुए हैरान, वन विभाग को दी सूचना

Chhindwara

छिन्दवाड़ा – (लगी क्या…)। बाघ और तेंदुआ की बेहतर जीवन के लिए पेंच नेशनल पार्क और उसके आसपास के जंगल बेहतर साबित हो रहे है । बाघ और तेंदुआ के लगातार कुनबे में इजाफा हो रहा है। पेंच नेशनल पार्क से लगे हरदुआ गांव में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रघुवंशी के गन्ने के खेत में मादा तेंदुए ने एक शावक को जन्म दिया है।

खेत मालिक शैलेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि उनके खेत में गन्ने की कटाई चल रही है सुबह जब मजदूर खेत पहुंचे तो उन्हें गन्ने के ढेर के नीचे एक बिल्ली के बच्चे जैसा दिखाई दिया उन्होंने इसकी सूचना दी। जब मैं जाकर देखा तो वह तेंदुए का शावक था ।उसकी आंख भी नहीं खुली थी इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मादा तेंदुआ ने खेत में ही शावक को जन्म दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर शावक को उसकी मां से मिलाया और सुरक्षित उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। मादा तेंदुआ उसकी देखभाल कर सके।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567