Home CITY NEWS खेत के कुएं में गिरा तेंदुआ, लापरवाही ने ली तेंदुए की जान

खेत के कुएं में गिरा तेंदुआ, लापरवाही ने ली तेंदुए की जान

Oplus_131072

चोरई रेंज में लगातार हो रही वन्य प्राणियों की मौत

छिंदवाड़ा (लगी क्या…) – पेंच टाइगर से लगे हुए चोरई रेंज में लगातार वन्य प्राणियों की मौत हो रही है। वन्य प्राणियों की मौत में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही भी लगातार सामने आती जा रही है। ऐसा ही एक मामला बीती रात लगभग 12 बजे सामने आया जब एक वयस्क तेंदुआ एक किसान के खेत में बने कुएं में गिर गया। कुएं में गिरे तेंदुए को बचाने का प्रयास वन विभाग के कर्मचारियों ने सुबह-सुबह शुरू किए। लेकिन तब तक पानी में डूब कर तेंदुए की मौत हो चुकी थी।
चोरई रेंज के अधिकारी और कर्मचारी जंगल और जंगली जानवर की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खाना आपूर्ति करते चले आ रहे हैं। बीती रात रेंज के तहत आने वाले आमाझिरी गांव में रहने वाले किसान बिशन लाल टेकाम के खेत के कुएं में रात लगभग 12 बजे गिर गया था। इस बात की सूचना रात में खेत में पानी बगा रहे किसान ने वन विभाग के अधिकारियों को दे दी थी। सूचना मिलने के बाद रात में कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। सुबह होने पर अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा रेस्क्यू किया गया लेकिन जब तक कुएं के अंदर से तेंदुए को निकाला गया, तब तक पानी में डूबने से तेंदुए की मौत हो चुकी थी। रेंज में लगातार बाघ, तेंदुआ सहित अन्य वन्य प्राणियों की मौत संदिग्ध परिस्थिति में होती चली आ रही है लेकिन इसके बाद भी अधिकारी और कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567