Home CITY NEWS मराठा समाज और पत्रकार एकजुट, पहलगाम के शहीदों के लिए छिंदवाड़ा में...

मराठा समाज और पत्रकार एकजुट, पहलगाम के शहीदों के लिए छिंदवाड़ा में निकाला शांति मार्च

पहलगाम के मृतकों को मराठा समाज और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, छिंदवाड़ा में निकाला कैंडल

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जिला क्षत्रिय मराठा समाज और छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के विरोध में एकजुट होकर एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला।

यह भावभीनी श्रद्धांजलि सभा शहीद मेजर अमित ठेंगे चौक से शुरू हुई और शहीद स्मारक पर समाप्त हुई, जहाँ मराठा समाज और पत्रकारिता जगत के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने शहीदों को अपनी गहरी संवेदनाएं अर्पित कीं।

इस शांति मार्च में जिला क्षत्रिय मराठा समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उनके साथ, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के मध्य प्रदेश यूनिट के उपाध्यक्ष गोविंद चौरसिया और छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल हुए। मराठा समाज के जिला अध्यक्ष प्रवीण काटकर सहित सभी वर्गों की इस एकजुटता ने शहीदों के प्रति सम्मान और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए।

हाथों में जलती हुई मोमबत्तियाँ लिए, मार्च में शामिल लोगों ने शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया। इस अवसर पर, विभिन्न वक्ताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567