Home CITY NEWS हमें नहीं किसी का डर- शहनाई लॉन के पीछे काट दी अवैध...

हमें नहीं किसी का डर- शहनाई लॉन के पीछे काट दी अवैध कालोनियां

आर डेवलपर्स का कारनामा, रातों-रात खेत पर जेसीबी चलाकर कर दिया समतल

छिंदवाड़ा – नगर निगम के अधिकारियों के नाक के नीचे लगातार शहर के आसपास अवैध कॉलोनी का मकड़ जाल फैलता जा रहा है। इसके बाद भी निगम के अधिकारी अपनी आंख बंद कर बैठे हुए हैं। वर्तमान में नागपुर रोड स्थित शहनाई लॉन के पीछे आए दिन अवैध कॉलोनी कट रही है। जिसमें दो अवैध कॉलोनी पिछले एक पखवाड़े के भीतर सारे नियमों को ताक पर रखकर काट दी गई। क्षेत्रवासियों की माने तो पिछले पांच दिनों से लगातार जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से खेत को समतल भूमि में बदल दिया गया। साथ ही डंपर के माध्यम से पूराव डालकर उसे और व्यवस्थित बना दिया गया। इसके साथ ही बाकायदा प्लाट बिक्री के लिए सेल्स ऑफिसर तैनात कर दिए गए। जिनके द्वारा लगातार फोन कर खरीददारों को अच्छी-अच्छी स्कीम बताकर प्रलोभन दिया जा रहा है।

चोली दामन का साथ है कॉलोनाइजर से –
इस अवैध कारोबार में संबंधित अधिकारियों और कॉलोनाइजर के बीच चोली दामन का साथ है। गठजोड़ होने के कारण दोनों एक-दूसरे को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाते आ रहे हैं। यही वजह है कि अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों पर निगम के अधिकारी अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। खास बात तो यह है कि जिम्मेदार अफसर और कॉलोनाइजर के बीच “लक्ष्मी” के कारण गठजोड़ होने पर अधिकारियों ने खुली छूट देते हुए अपनी आंखें बंद कर ली है।

फीस की बचत और करोड़ों की कमाई-

अवैध कॉलोनाइजर किसी भी कानूनी पचड़े में नहीं पड़ते और उनकी कमाई भी करोड़ों में होती है। अवैध कॉलोनी निर्माण के लिए शहर से सटी एक से 10 एकड़ तक खेतों की जमीन का चयन करते हैं, और पार्टनरशिप में उसे खरीदकर इसको चोरी छिपे डेवलेप करते हैं। इससे वे मोटी फीस बचाने के साथ ही मंदिर, सड़क, पार्क, सीवरेज आदि में इस्तेमाल होने वाली जमीन को भी प्लॉट काटकर बेच देते हैं। ताकि उन्हें अधिक से अधिक मुनाफा हो सके।

जरा हट के…लगी क्या

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567