छिंदवाड़ा (लगी क्या)। बरारीपूरा स्थित प्राचीन स्वयंभू सिद्ध श्री बगलामुखी माता मंदिर में तीन दिवसीय प्रकट उत्सव का शुभारंभ आज प्रातः विधिवत रूप से किया गया। पहले दिन सुबह 6 बजे श्री बगलामुखी माता का अभिषेक, पूजन, आरती एवं सहस्त्र वचन जाप के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक बंटी साहू विशेष रूप से उपस्थित होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही शहर व वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।
उत्सव की अगली कड़ी में शनिवार को दिनभर पूजा-पाठ होगा, वहीं रात्रि 8 बजे से श्री श्री भगवती देवी जागरण ग्रुप द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
रविवार को शिव तांडव ग्रुप की प्रस्तुति
4 मई, रविवार को रात्रि 8:30 बजे सोनाखार स्थित डमरू दल “शिव तांडव ग्रुप” की विशेष भक्ति प्रस्तुति आयोजित की गई है। समिति के अनुसार इस वर्ष माँ बगलामुखी प्रकट उत्सव को विशेष भव्यता एवं श्रद्धा से मनाया जा रहा है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





