Home FOREST मास्टरमाइंड कंप्यूटर ऑपरेटर और वनरक्षकों की सांठगांठ ने उड़ाई सरकारी राशि !

मास्टरमाइंड कंप्यूटर ऑपरेटर और वनरक्षकों की सांठगांठ ने उड़ाई सरकारी राशि !

दमुआ रेंज में करोड़ों का खेल! आरटीओ ऑफिस के पास ढाबा बना घोटाले का अड्डा, जाम छलकते, महफिल सजती और मनाया जाता है जश्न

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। पश्चिमी वन मंडल के दमुआ रेंज में पदस्थ दो वनरक्षक और वन मंडल कार्यालय में तैनात एक निजी कंप्यूटर ऑपरेटर मिलकर लंबे समय से सरकारी राशि हड़पने का खेल खेल रहे है। कोषालय की जांच में बड़ा खुलासा भी हुआ है कि वन कर्मचारियों ने साजिश रचकर लाखों रुपए डकार लिए, बावजूद इसके अधिकारियों की रहस्यमयी ‘मेहरबानी’ अब भी इन तीन कर्मचारियों पर बनी हुई है।

ढाबे में जमती है जश्न की महफिल –

विभागीय सूत्रों के मुताबिक सारा खेल कंप्यूटर ऑपरेटर नौरव के दिमाग की उपज हैं। वही योजना बनाता और दोनों वनरक्षक उसे अंजाम देते। सरकारी राशि को रिश्तेदारों के खातों में पहुंचाकर जब रकम निकल आती, तो आरटीओ कार्यालय के पास स्थित एक चर्चित ढाबा तीनों की मौज-मस्ती का अड्डा बन जाता, जहा देर रात तक जाम छलकते और ‘कामयाबी’ का जश्न मनाया जाता। अक्सर जश्न मनाते लोगों ने भी देखा है।

मास्टरमाइंड के लग्जरी शौक ने बढ़ाए संदेह –

सूत्र बताते हैं कि कंप्यूटर ऑपरेटर की आलीशान जीवन शैली लंबे समय से विभाग में चर्चा का विषय थी। महंगी गाड़ी, कीमती मोबाइल और अन्य शौक उसके ‘गुप्त कारोबार’ पर खुद ब खुद सवाल खड़े कर रहे थे। निजी कर्मचारी होते हुए भी उसके पास महंगे सामानों की भरमार ने विभागीय दफ्तरों में कानाफूसी तेज कर दी थी।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567