घोटाला 2023 से जारी, देलाखारी रेंज का बड़ा खुलासा, अधिकारियों की मिलीभगत से चला करोड़ों का खेल
मजदूरों का पैसा चुरा कर रिश्तेदारों के खातों में उड़ाए लाखों , अफसर भी शामिल !
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। वन विभाग में भ्रष्टाचार किस हद तक फैल चुका है, इसका चौंकाने वाला मामला उत्पादन वन मंडल की देलाखारी रेंज से सामने आया है। यहा वनरक्षक मिनेश ने अपने दो साथियों के सहयोग और अधिकारियों की शह पर करीब 8 लाख रुपये मजदूरों की भुगतान राशि को गोलमाल करते हुए अपने 8 रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिए।
सबसे हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल साल 2023 से लगातार चल रहा था, लेकिन विभाग के भीतर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत ने कार्रवाई को पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल रखा था।
सूत्रों के अनुसार वन विभाग में फर्जी बिल, फेल पेमेंट और फर्जी वाउचर के नाम पर वनाधिकारी ओर कर्मचारी सरकारी धन की भारी बंदरबांट करते चले आ रहे है। हालात यह हैं कि निचले स्तर पर बैठे कर्मचारी से लेकर उच्च अधिकारियों तक सबकी भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई का खौफ किसी को नहीं। ऐसा ही एक सनसनी खेज मामला हाल ही में उत्पादन वन मंडल के देलाखारी रेंज का सामने आया है, जहां वनरक्षक ने अपने अधिकारियों के इशारे पर दो कर्मचारियों के साथ मिलकर पूरा खेल खेला और मजदूरों के भुगतान के करीब 8 लाख रुपए की राशि पत्नी सहित अपने 8 रिश्तेदारों के खाते में डाल लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सारा खेल 2023 से अब तक लगातार खेला जा रहा है। इस पूरे खेल में उसके दो चर्चित साथी और अधिकारी के भी शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता हैं !
इस मामले में स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस पूरे नेटवर्क की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। लोगों ने यह भी कहा कि जब तक बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, वन विभाग में भ्रष्टाचार का यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। हालांकि इस पूरे मामले में ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री, वन मंत्री सहित वन अधिकारियों को लिखित शिकायत किए जाने की बात कही गई है।
क्या कहते हैं नियम –
वन विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो विभागीय कार्यों के दौरान उन मजदूरों को सीधे उनके खाते में उनकी मेहनताना राशि दी जाती है। लेकिन मैदानी अमले के वनरक्षक अपना आर्थिक लाभ कमाने और मजदूरों का शोषण करने के लिए अपने रिश्तेदारों के खाते में मजदूरी की राशि डलवाकर अपना कमीशन काट कर मजदूरों को मजदूरी देते हैं जो विभागीय नियम के खिलाफ है।
नोट – वनरक्षक ने किन 8 रिश्तेदारों के खाते में कितनी राशि डाली, यह सबूत “लगी क्या” के पास सुरक्षित है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





