Home FOREST कुछ तो गड़बड़ है बाबा …

कुछ तो गड़बड़ है बाबा …

“घोटाले पर पर्दा, साहब की रक्षा में पूरा सिस्टम, दमुआ रेंज में सब सेट !”

“घोटाला पकड़ा गया, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई नहीं, अब दस्तावेजों को चमकाकर बनाया जा रहा ‘ऑल इज वेल’ का माहौल।”

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। पश्चिम वन मंडल में सामने आए बड़े वित्तीय घोटाले के बाद अब रेंज स्तर की परतें भी खुलने लगी हैं। जांच में यह खुलासा हुआ है कि सावरी, परासिया और अब दमुआ रेंज में वनरक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटरो ने मिलकर लाखों रुपए का गबन किया है। दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ियों की पुष्टि होते ही विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि खुलासा होने के बावजूद कार्रवाई की जगह अब पूरे मामले को ‘सेट’ करने की तैयारी शुरू हो गई है। आरोप है कि रेंज स्तर पर दस्तावेजों में सुधार, फाइलों में हेरफेर और रिकॉर्ड बदलने का दौर जारी है, ताकि आने वाली जांच में सबकुछ “ऑल इज वेल” दिखाई दे।

जिन्हें कार्रवाई करनी थी, वे अब बचाव में जुटे हैं । सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है, असल में खेल कितना बड़ा है और किन-किन तक इसकी पहुंच है ? ये जांच का विषय बना हुआ है । हालांकि इस पूरे मामले की जांच पश्चिम वन मंडल कार्यालय में कलेक्टर के आदेश पर चल रही है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों में सावरी, परासिया और दमुआ रेंज के कर्मचारियों के संगीन कृत्यों का खुलासा हुआ लेकिन अब तक उन कर्मचारियों पर अधिकारियों की मेहरबानी साफ दिखाई दे रही है। जो कई सवालों को जन्म दे रही है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567