पशु चिकित्सा विभाग पर गंभीर आरोप
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जिले में गौवंश की लगातार हो रही मौतों को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कार्यालय का घेराव किया और उपसंचालक सहित संबंधित पशु चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कई कार्यकर्ताओं के हाथों में “उपसंचालक मुर्दाबाद”, “500 गौमाताओं की मौत का जिम्मेदार कौन?” और “गौ हत्यारों पर कार्रवाई करो” जैसी तख्तियां थीं। पूरे प्रदर्शन के दौरान विभाग के खिलाफ आक्रोश साफ दिखाई दिया।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पशु चिकित्सा विभाग की लापरवाही और अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण जिले में गौवंश की लगातार मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय पर उपचार और उचित निगरानी की व्यवस्था होती तो बड़ी संख्या में गौमाताओं की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने दोषी अधिकारियों और चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही पशु चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो हिंदू संगठन जिलेभर में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को मांगों से अवगत कराया गया।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567



