Home Uncategorized महंगा पड़ा रिश्वत मांगना, ग्रामीणों ने पकड़कर थाने पहुंचायामामला महिला बाल विकास...

महंगा पड़ा रिश्वत मांगना, ग्रामीणों ने पकड़कर थाने पहुंचायामामला महिला बाल विकास विभाग से जुड़ा, आला अधिकारी पहुंचे जांच करने

छिंदवाड़ा (लगी क्या)।  महिला बाल विकास विभाग का एक अधिकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की रिश्वत मांगते रंगे हाथ ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि मोहखेड़ ब्लॉक में पदस्थ यह अधिकारी लंबे समय से अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में रहा है। इस बार ग्रामीणों ने सब्र का बांध तोड़ते हुए उसे पकड़ लिया और सीधे उमरानाला पुलिस चौकी ले पहुंचे।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने विभागीय आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद महिला बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी चौकी पहुंच गए और अधिकारी से पूछताछ शुरू कर दी।

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी नौकरी लगवाने और योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खुलेआम पैसों की मांग करता है। इस संबंध में पहले भी शिकायतें हुई थीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अब पकड़े जाने के बाद विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए साक्ष्यों और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

हर आंगनबाड़ी में फिक्स है चढ़ावा –
इस क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण और कर्मचारियों की माने तो आधिकारिक खुलेआम क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर उतारू है। जहां उन्होंने क्षेत्र की हर आंगनवाड़ी में अपना चढ़ावा फिक्स कर रखा हुआ है। इस बात की जानकारी विभाग के मुखिया से लेकर सभी को है लेकिन कार्रवाई न किया जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567