पदोन्नति से पहले पशु चिकित्सा विभाग में ‘सेटिंग’ के गंभीर आरोप”
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। पशु चिकित्सा विभाग एक बार फिर गंभीर चर्चाओं के केंद्र में है। विभागीय सूत्रों के अनुसार पदोन्नति से पहले कर्मचारियों की गोपनीय चरित्रावली (सीआर) सुधारने के नाम पर कथित तौर पर चढ़ावे का खेल चल रहा है। चर्चा है कि पिछले कुछ वर्षों से अपनी सीआर को लेकर परेशान महिला कर्मचारी की सीआर ठीक कराने के लिए विभाग के एक कथित शातिर बाबू ने लगभग 1 लाख का सौदा तय किया है।
सूत्रों का यह भी दावा है कि मामला केवल एक कर्मचारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पदोन्नति की दौड़ में शामिल कुछ अन्य कर्मचारियों को भी राहत दिलाने के नाम पर कथित रूप से रकम की मांग की जा रही है। विभाग के गलियारों में इस पूरे मामले की चर्चा जोरों पर है।
कर्मचारियों के बीच यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि यह पूरा खेल विभाग के शीर्ष स्तर के इशारे पर संचालित किया जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन यदि इन दावों में सच्चाई है तो यह विभाग की कार्यप्रणाली और पदोन्नति प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर

9424300567



