Home CITY NEWS एक हॉस्पिटल, इतनी सारी खामियां उसके बाद भी विभाग मौन , अब...

एक हॉस्पिटल, इतनी सारी खामियां उसके बाद भी विभाग मौन , अब तेज़ तर्रार जिला कलेक्टर से है उम्मीद

स्वास्थ विभाग की कार्यप्रणाली शक के घेरे में

फिर थमाया दूसरा नोटिस, पहले नोटिस में मिला गोलमोल जवाब

छिंदवाड़ा -शहर के लालबाग स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की पूरी मेहरबानी बनी हुई है। जहा चार एपिसोड में अस्पताल में चल रही अवस्थाओं को बारिकी से उजागर किया गया था। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कृष्ण हॉस्पिटल पर अपनी पूरी रहम बरसाई हुई है। विभाग के अधिकारियों की यह मेहरबानी कई सवालों को जन्म दे रही है।
शहर में मरीजों की जान से खुलेआम खिलवाड़ चल रहा है। जहां थोड़ी सी व्यवस्था अस्पताल में करने के बाद मरीजो का इलाज शुरू कर दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति बन जाती है कि लोगों को अपनी जान से तक हाथ धोना पड़ता है। ऐसे ही कृष्णा हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली है। जहां आए दिन अस्पताल की अव्यवस्थाओं और इलाज को लेकर अस्पताल प्रबंधन की कार्य प्रणाली चर्चाओं में रहती है। कृष्णा हॉस्पिटल की खामियां हमेशा सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी अस्पताल के प्रबंधन पर बनी हुई है। अस्पताल में बगैर लिफ्ट के गंभीर से गंभीर मरीजों को भी पहले माले पर ले जाया जाता है। लेकिन इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग के साहब किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे नजर आ रहे हैं।

अप्रशिक्षित स्टाफ कर रहा मरीजों का इलाज –

कृष्णा हॉस्पिटल में डॉक्टरों की तिकड़ी में स्वास्थ्य विभाग के नियमों को ताक पर रखकर रजिस्ट्रेशन तो करवा लिया। शातिर अंदाज में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ धोखाधड़ी करते हुए उनके द्वारा अप्रशिक्षित स्टाफ को अस्पताल में नियुक्त कर दिया। जिनके द्वारा अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो अस्पताल में अप्रशिक्षित स्टाफ के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है।

दूसरी बार फिर थमाया नोटिस –
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो खबर प्रकाशित होने के बाद आनंद-फानन में नोटिस जारी कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने औपचारिकता निभाई नोटिस के दिए गए जवाब भी बड़े चौंकाने वाले सामने आए। लेकिन फिर से दूसरा नोटिस जारी कर विभाग के अधिकारियों ने एक बार अपनी पीठ थपथपा ली है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567