Home CITY NEWS कंटेनर से हो रही थी कई क्विंटल मादक पदार्थ की तस्करी

कंटेनर से हो रही थी कई क्विंटल मादक पदार्थ की तस्करी

भूमका घाटी में पकड़ाया कंटेनर, भारी मात्रा में गांजा सहित नगद बरामद ! जांच में जुटी पुलिस, 7 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर मार्ग पर भूमका घाटी के पास अमरवाड़ा और कुंडीपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से कई क्विंटल गांजा और भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की सूचना है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर 7 आरोपियों को पकड़कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रक छिंदवाड़ा की ओर से UP की ओर जा रहा था। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद भूमका घाटी के पास घेराबंदी कर कार को रोका ओर फिर जानकारी के बाद कंटेनर से कई क्विंटल मादक पदार्थ बरामद किया, इस कार्रवाई के दौरान बरामद मादक पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर उसकी मात्रा एवं रकम की जांच शुरू कर दी। बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस को इसके पीछे किसी बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ ट्रक के दस्तावेज, जांच कर रही है। फिलहाल ट्रक उत्तरप्रदेश का बताया जा रहा है। जबकि बरामद नकदी की गिनती और जब्त गांजे की मात्रा की आधिकारिक पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं पुलिस द्वारा नहीं की गई है। जल्द ही पुलिस मामले की पूरी जानकारी देने का दावा कर रही है।

कार से गायब MLA का स्टिकर !
जानकारी के मुताबिक जिस समय कार को पुलिस ने घेराबंदी कार पकड़ा था उस दौरान दिए लिए गए फोटोग्राफ्स में कार की कांच में MLA का स्टीकर लगा हुआ था। लेकिन जब मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तो कार से स्टीकर गायब मिला। जो कई सवाल खड़े कर रहा है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567