Home CITY NEWS सब हमसे… शिक्षा विभाग में एक बाबू ऐसा भी

सब हमसे… शिक्षा विभाग में एक बाबू ऐसा भी

हर काम के एवज में चल रहा भारी कमीशन का खेल

छिंदवाड़ा – शिक्षा विभाग में भी एक बाबू ऐसे हैं जो सब हमसे की भूमिका निभाते चले आ रहे हैं। इधर हर काम के एवज में भारी कमीशन का खेल चल रहा है। जर्जर हो चुके स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए आए बजट सहित अन्य मरम्मत के काम या फिर पुताई के होने वाले टेंडर में भी बाबू का कमिशन फिक्स है।
शिक्षा विभाग से जुड़े जानकारों की माने तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठे एक बाबू का खेल विभाग में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबू की साहब से अच्छी पकड़ और साहब से अच्छे व पुराने संबंध होने के कारण हर स्कूल के प्राचार्य पर अपनी रोब झाड़कर उनसे हर काम के एवज में कमीशन की मांग की जा रही है। शिक्षा विभाग में आए बजट के बाद से अब तक बाबू ने लाखों रुपए कमीशन के डकार लिए है और यह खेल अभी नहीं पिछले कई सालों से चला आ रहा है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग में अधिकारी कर्मचारियों के अलावा हर किसी की जुबान पर यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

सर्व शिक्षा अभियान की जोड़ी खिला रही गुल –
शिक्षा विभाग में यह जोड़ी को लेकर काफी चर्चा है। जिसमें विभाग से जुड़े लोगों की माने तो बाबू और साहब दोनों की जोड़ी सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में भी खूब चर्चा का विषय बनी थी। अब इन दोनों की जोड़ी शिक्षा विभाग के कार्यालय में भी जमकर गुल खिला रही है। जो यह किसी से भी छिपा नहीं है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567