70 वर्षीय बुजुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जिले में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। छिंदवाड़ा विकासखंड के अतरवाड़ा गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम बुजुर्ग के घर पहुंची और परिवार के अन्य सदस्यों की भी स्वास्थ्य जांच की।
अचानक सामने आए इस मामले के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीज के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक स्वास्थ्य जांच और निगरानी की जा रही है।
हालांकि, मरीज की जांच रिपोर्ट और स्वाइन फ्लू की पुष्टि को लेकर स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
इनका कहना है।
स्वाइन फ्लू की जानकारी मिलने के बाद मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और परिजनों की जांच टीम के द्वारा की जा रही है।
डॉ. अर्चना केथवास, सीएमएचओ, छिंदवाड़ा
इनका कहना है।
स्वास्थ्य विभाग को गांव में स्वाइन फ्लू की सूचना दी गई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों की जांच टीम द्वारा की जा रही है।
श्रीमती कविता सत्येंद्र चौधरी, सरपंच, मालनवाड़ा
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





