27 सितंबर को होगा मतदान
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सहसचिव पद के लिए होगा निर्वाचन, 26 सितंबर तक नामांकन
छिन्दवाड़ा (लगी क्या)। छिन्दवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव कार्यक्रम तय कर दिया गया है। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्वाचन प्रक्रिया और तारीखों पर निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव कुल पांच पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसोसिएशन की सदस्यता नवीनीकरण की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 रखी गई है। 25 सितंबर को पात्र सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव में फोटो एवं वीडियो पत्रकारों को भी मतदान का अधिकार रहेगा। इसके लिए संबंधित पत्रकारों को अपनी संस्था का नियुक्ति पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
नामांकन प्रक्रिया के तहत इच्छुक सदस्य 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित 1000 रुपये शुल्क जमा कर नामांकन फार्म प्रस्तुत कर सकेंगे। इसी दिन शाम 5 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।
इसके बाद 27 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान पूर्ण होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे और नई कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
गोविंद चौरसिया और अशोक चौकसे होंगे चुनाव अधिकारी –
चुनाव को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी गोविंद चौरसिया एवं अशोक चौकसे को चुनाव अधिकारी के रूप में सौंपी गई है। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





