स्कूल के हालात बद से बदतर, नए संस्थानों के नाम पर डकारे लाखों रुपए
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। स्कूल की प्राचार्य के कथित दुर्व्यवहार और तानाशाही रवैये को लेकर छात्रों के परिजन लगातार शिकायतें कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्राचार्य के अनुचित आचरण और बिगड़ैल व्यवहार के चलते अब तक करीब सौ से अधिक छात्रों ने स्कूल छोड़ दिया है।
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल छोड़ने के बाद भी उन्हें शुल्क वापसी या अन्य दस्तावेजों के लिए परेशान किया गया, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक दोनों तरह से क्षति हुई है। कई परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिकायतों के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
स्थानीय सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके।
कॉलेज ओर नर्सरी में नहीं हैं बच्चे –
महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की प्राचार्य का ऐसा रवैया है कि उनके द्वारा लगातार नहीं-नई पहल की जा रही है इस पहल का असर यह हो रहा है कि नये खुलने वाले कॉलेज और नर्सरी स्कूल में सारे प्रयासों के बाद भी एक भी बच्चे ने एडमिशन नहीं लिया है इससे महर्षि संस्था को भारी नुकसान हुआ है तो वही प्रबंधन ने लाखों रुपए का मुनाफा कमाया है। गौरतलब है की एक भी छात्र का एडमिशन न होने के बाद भी प्राचार्या द्वारा नए संस्थानों के नाम पर राशि निकालकर डकार ली गई है जिस पर प्रबंधन को ध्यान देना अति आवश्यक है
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





