Home CITY NEWS छिंदवाड़ा के महाराजा के दरबार पहुंचे सैकड़ों शिक्षक, मांगों का पत्र रख...

छिंदवाड़ा के महाराजा के दरबार पहुंचे सैकड़ों शिक्षक, मांगों का पत्र रख लगाई गुहार

मांगों की पूर्ति के लिए दक्षिणमुखी सिद्धेश्वर भगवान श्री गणेश के समक्ष की प्रार्थना, अधिकारियों से समाधान की उम्मीद

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त अध्यापक शिक्षक संघ के सैकड़ों शिक्षक-कर्मी आज आस्था और विश्वास के साथ छिंदवाड़ा के महाराजा, राजाधिराज दक्षिणमुखी सिद्धेश्वर भगवान श्री गणेश की स्थापना स्थल पर पहुंचे। यहां शिक्षकों ने महाराजा की दिव्य प्रतिमा के समक्ष अपनी मांगों का पत्र प्रस्तुत कर उनकी पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षक-कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई। संघ के सदस्यों का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रयासरत हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण होगा।
इस दौरान शिक्षक-कर्मियों ने छिंदवाड़ा के महाराजा के दरबार में अपनी मांगों का पत्र रखकर न्याय और समाधान की गुहार लगाई। सैकड़ों शिक्षकों की मौजूदगी से स्थापना स्थल पर श्रद्धा और विश्वास का माहौल नजर आया।
संघ के सदस्यों ने कहा कि उनकी मांगों को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ ही उनके निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। शिक्षकों को उम्मीद है कि महाराजा के दरबार में रखी गई उनकी यह गुहार जल्द ही समाधान का मार्ग प्रशस्त करेगी। गणराज वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अमित राय ने बताया कि छिंदवाड़ा के महाराजा के दरबार से कोई खाली हाथ न लौटा है और न ही लौटता है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567