जिले के स्कूलों से हो रही जमकर वसूली
छिंदवाड़ा -हमेशा सुर्खियों में रहने वाले शिक्षा विभाग के कर्मचारी एक बार फिर अपनी करनी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों जिले के स्कूलों में होने वाले वार्षिक ऑडिट को लेकर जमकर वसूली का खेल खेला जा रहा है। विभागीय जानकारों की माने तो प्रत्येक स्कूल से हजारों रुपए की वसूली की जा रही है। यह खेल शिक्षा विभाग में सालों से जमे बाबू और एडीपीसी कर्मचारियों के द्वारा खेला जा रहा है। साथ ही इसके अलावा भी बे रोक टोक अन्य कामों के लिए भी खुलेआम बाबूओ के द्वारा राशि की मांग की जा रही है।
जरा हट के…
रिपोर्ट…
प्रवीण काटकर
9424300567





