Home CITY NEWS होशियार साहब सबको समझ रहे हैं ‘डंकी ‘ , गुस्से में कर्मचारी

होशियार साहब सबको समझ रहे हैं ‘डंकी ‘ , गुस्से में कर्मचारी

अमर्यादित बोल पर भड़के अधिनस्थ कर्मचारी, भोपाल पहुंचा मामला

छिंदवाड़ा – वन विभाग के एक अधिकारी हमेशा ही अपने कार्यों और अमर्यादित भाषा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वे स्वयं अपने आप को होशियार समझते हैं और अपने अधीनस्थ कर्मचारी को ‘ डंकी’ तक बोलने में कोई कसर तक नहीं छोड़ते हैं । यह हम नही स्वयं अधिकारी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारी के साथ अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए उन्हें ‘ डंकी’ बोल दिया। जिसको लेकर विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है। साहब के अमर्यादित बोल के मामले ने तूल पकड़ा और अधीनस्थ कर्मचारी साहब के खिलाफ एकजुट हो गए। जिसकी शिकायत भी विभाग के आला अधिकारी को की गई। जहां आला अधिकारी ने इस मामले में भोपाल तक अधीनस्थ कर्मचारियों की शिकायत पहुंचा दी। शिकायत भोपाल पहुंचने की जानकारी मिलते ही स्वयंभू होशियार साहब मामले की सेटिंग में लग गए और छिंदवाड़ा से पहुंची शिकायत को दफन करने के जुगाड़ कर लिए। जिसके लिए साहब ने चढ़ोत्री भी चढ़ा दी। तब जाकर मुख्यालय में शिकायत दफन हुई और साहब ने राहत भरी सांस ली।

यह है मामला –
साहब ने एक कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों को आने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के बाद सभी कर्मचारी बकायदा कार्यक्रम में पहुंचे। लेकिन हर्रई विकासखंड के तहत आने वाले एक छोटे साहब बीमार होने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाए। साहब का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारी को अमर्यादित भाषा बोलकर उन्हें डंकी बोलकर चौकीदार से भी गया बीता आकने लगे।

लाखो की लगी चढ़ोतरी और दब गया कागज !

वन अधिकारी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारी को अपशब्द कहे थे। हंगामे के बाद साहब सतर्क हो गए और तत्काल भोपाल अपने मुख्य ऑफिस पहुंचकर मामले को रफा दफा करने में लग गए। जहां उन्होंने सेवा के रूप में लाखो रुपए की चढोत्रि चढ़ाई, तब जाकर छिंदवाड़ा से भेजी गई शिकायत आखिरकार मुख्यालय में दफन हो गई।

कर्मचारी यूनियन का गुस्सा भी मार रहा उबाल –
कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ भी आए दिन सब की अमर्यादित भाषा को लेकर खासे परेशान है। सभी कर्मचारियो के साथ लगातार अभद्रता की जाती रही है। जिसके लिए वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी यूनियन भी धीरे धीरे लामबंद होते नजर आ रहे है। जिसका असर आने वाले समय में शीघ्र देखने को मिल सकता है। इसके पहले भी साहब ने महिला और पुरुष अधिकारी और कर्मचारियो के साथ भी कई बार अमर्यादित भाषा का उपयोग किया है।

जरा हट के…

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567