Home CITY NEWS कुसमेली मंडी के गार्ड करवा रहे अनाज की चोरिया

कुसमेली मंडी के गार्ड करवा रहे अनाज की चोरिया

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोरी के आरोपी

छिंदवाड़ा – कुसमेली मंडी में लगातार व्यापारियों के द्वारा रखे गए अनाज की बोरियों की चोरी लंबे समय से हो रही थी। इस बात को लेकर व्यापारियों के साथ-साथ कुसमेली मंडी प्रबंधन परेशान था। जिसको लेकर लंबे समय से अनाज चोरी करने वालों पर प्रबंधन और व्यापारियों के द्वारा अपनी पैनी नजर रखी जा रही थी। इस बात का खुलासा हाल ही में उस समय हुआ, जब मंडी परिसर की सुरक्षा में तैनात गार्ड के इशारे पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। पूरे मामले में बकायदा सीसीटीवी कैमरे में गार्ड की भूमिका के साथ अज्ञात चोरों की हरकतें भी सामने आ गई है। इसको लेकर अनाज व्यापारी संघ ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही अब तक जिन व्यापारियों के अनाज चोरी हुए हैं। उन व्यापारियों को चोरी के माल का भुगतान किए जाने की मांग भी की जा रही है।
छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला ने बताया कि लंबे समय से कुसमेली मंडी में व्यापारियों के रखे हुए अनाज की बोरी की चोरी हो रही थी। जिसको लेकर कई बार पुलिस से शिकायत किए जाने के साथ-साथ मंडी प्रबंधन से भी कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन इसके बाद भी चोरी की वारदात पर लगाम नहीं लगी। मंडी परिसर में लगे सीसी टीवी कैमरे की जब फुटेज तलाशी गई। तब सारा मामला साफ हो गया। जहां लगाए गए कमरे में मंडी प्रबंधन की सुरक्षा में लगे गार्ड के इशारे पर ही अज्ञात चोरों के द्वारा व्यापारियों के अनाज को चुराया जाता था। कैमरे में कैद हुई इस वारदात के बाद अनाज व्यापारी संघ ने गार्ड की एजेंसी में तैनात गार्ड के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए अब तक जिन व्यापारियों का माल चोरी हुआ है, उन्हें चोरी के माल का भुगतान किए जाने की मांग की गई है।

गार्ड ही निकला मुख्य सरगना-
कृषि उपज मंडी में चोरी की वारदात लंबे समय से चली आ रही है। जिसको लेकर हमेशा ही मंडी प्रबंधन पर उंगलियां उठती रही है। परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इस बात का प्रमाण मिल गया कि अनाज की चोरी में परिसर की सुरक्षा में लगे गार्ड का हाथ है। हालांकि अब देखना यह है कि कृषि मंडी प्रबंधन के द्वारा गार्ड एजेंसी पर और चोरी की वारदात में शामिल गार्डों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567