Home CITY NEWS आखिर क्यों अधीक्षक पर मेहरबान है सहायक आयुक्त

आखिर क्यों अधीक्षक पर मेहरबान है सहायक आयुक्त

15 साल से अधिक समय से एक ही छात्रावास में पदस्थ अधीक्षक, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत बिछुआ विकासखंड में एक अधीक्षक पर सहायक आयुक्त की खुली मेहरबानी चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अधीक्षक अनुराग शर्मा पिछले 15 वर्षों से एक ही छात्रावास में पदस्थ हैं। लंबे समय से एक ही पद पर बने रहने के दौरान उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली में कई “तरीके” सीख लिए हैं — चाहे वह छात्रावास का मेंटेनेंस हो या विद्यार्थियों के भोजन के लिए तय मीनू में गड़बड़ी के मामले।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अधीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर कई बार शिकायतें हुईं, परंतु विभागीय कार्रवाई कभी नहीं हुई। शिकायतों के बावजूद सहायक आयुक्त की विशेष “कृपा” लगातार बनी हुई है।

समय पर पहुंच जाता है ‘चढ़ावा’

विभाग से जुड़े सूत्रों का दावा है कि अधीक्षक द्वारा समय-समय पर कार्यालय तक “दक्षिणा” पहुंचाने के कारण उनकी सभी गलतियां नज़रअंदाज़ कर दी जाती हैं। यही कारण है कि वर्षों से एक ही जगह पदस्थ रहते हुए भी उन्हें न तो बदला गया, न ही किसी जांच का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोग अब इस पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर विभागीय नियम सिर्फ चुनिंदा कर्मचारियों पर ही क्यों लागू होते हैं, और क्या बिछुआ छात्रावास में पारदर्शिता की जगह “चढ़ावे की संस्कृति” ने जड़ें जमा ली हैं?

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567