Home CITY NEWS लकड़ी के बने शिवाजी और राधा कृष्ण देखकर मोहित हुए सांसद –...

लकड़ी के बने शिवाजी और राधा कृष्ण देखकर मोहित हुए सांसद – कलेक्टर

दशहरा मैदान में लगा है अन्न फूड फेस्टिवल

छिंदवाड़ा (लगी क्या…)-शहर के दशहरा मैदान में दो दिवसीय अन्न फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। फेस्टिवल में मिलेट्स व्यंजन लोगों को लुभा रहे हैं तो वही हाथों से बने लकड़ी के शिवाजी और राधा कृष्ण भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। मंगलवार को आयोजित फूड फेस्टिवल के शुभारंभ अवसर पर जब सांसद विवेक बंटी साहू और कलेक्टर शिलेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने पंडाल में लगे स्टालों का निरीक्षण किया तो उन्हें कई चौंकाने वाली चीज देखने मिला। खास तौर पर एक पंडाल में उन्हें लकड़ी के बने हुए हाथों की कारीगरी वाले शिवाजी महाराज और राधा कृष्ण सहित भोलेनाथ दिखाई दिए। जिन्हें देखते ही कलेक्टर श्री सिंह के मन में कई सवाल पैदा हुए जिसका जवाब भी उन्हें स्टॉल के संचालक द्वारा दिया गया कि उनके द्वारा ग्राम गुरईआ में महिलाओं के द्वारा लकड़ी की आकर्षक मूर्तियां तैयार की जा रही है। राधा कृष्ण की मूर्ति देखकर कलेक्टर श्री सिंह मोहित हो गए और उन्होंने संचालक विजय वाघमारे से इसे और अच्छा बनाए जाने का आग्रह भी किया। साथ ही इस कलाकारी पर सांसद एवं कलेक्टर के द्वारा उन्हें बधाइयां भी दी गई।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567