27 जनवरी को कलेक्टर ने लगाया था प्रतिबंध, फिर भी जारी है प्लॉटों की खुलेआम बिक्री
अधिकारियों की मिलीभगत से फल-फूल रहा अवैध कॉलोनी का कारोबार
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। शहर से सटे ग्राम गुरैया के उसरिया इलाके में अवैध कॉलोनाइजर लेखराम बेधड़क प्लॉटों की बिक्री कर रहे हैं, जबकि इस कॉलोनी को पहले ही अवैध घोषित किया जा चुका है। इसको लेकर प्रशासन ने 27 जनवरी को स्पष्ट आदेश जारी कर प्लॉटों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध भी लगाया था। इसके बावजूद अवैध बिक्री पर कोई अंकुश नहीं लग सका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस अवैध गतिविधि के पीछे संबंधित अधिकारियों की साठगांठ भी सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्ट्रेट और राजस्व विभाग में इस संबंध में एक लिखित शिकायत भी दर्ज की गई है।
प्रशासनिक निर्देशों और नियमों की खुलेआम अवहेलना से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इन कॉलोनाइज़रों को संरक्षण कौन दे रहा है? और कार्रवाई में अब तक देरी क्यों हो रही है?
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में ठोस कदम कब उठाता है और अवैध कॉलोनियों के मकड़जाल में फंसे आम नागरिकों को कब राहत मिलती है।
जारी है स्लॉट बुक करने का सिलसिला –
इस मामले में सूत्रों की माने तो प्रतिबंध के बाद भी लगातार प्लाटो की बिक्री की जा रही हैं। इतना ही नहीं कालोनाइजर को किसी भी आदेश का कोई डर नहीं है। हाल में दो प्लाट खरीदारों को रजिस्ट्री करवाने के लिय रजिस्ट्री कार्यालय में स्लॉट भी बुक करवा दिया गया है। साथ ही भोले भाले लोगों को प्लाट खरीदने के नाम पर उन्हें कई तरह का प्रलोभन देकर फंसाया जा रहा है लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि कालोनी पूर्णतः अवैध है, जिस पर कलेक्टर द्वारा खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





