एसडीओ सीखा रहे सेटिंग के गुर, सुबह से ही शुरू हो जाता है पंचायतो का निरीक्षण
छिंदवाड़ा – (लगी क्या…)। अपने काम को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रहने वाले छिंदवाड़ा जनपद पंचायत के एक एसडीओ इन दोनों एक बार फिर अपने सेटिंग के गुर सीखाने को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जहां जनपद पंचायत के अधिकारी और कर्मचारियों के बीच एसडीओ साहब का नाम छिंदवाड़ा से लेकर परासिया और परासिया से लेकर चौरई तक गूंज रहा है।
दरअसल पंचायत के एसडीओ अधिकारियों के ड्राइवर बनकर सुबह से ही ग्राम पंचायतो के दौरे में निकल रहे है। जहां सुबह ही पंचायत में जाने के बाद सचिव और सहायक सचिव की गैर मौजूदगी पर कई तरह के सवाल किया जा रहे हैं। साथियों ने कार्रवाई किए जाने की धमकी देकर कार्यालय में बुलाकर सेटिंग किए जाने की भी चर्चा विभाग में जोरो पर है। विभागीय जानकारो की माने तो ऑफिस समय 10 बजे से 6 बजे तक है लेकिन अधिकारी अपने साथियों के साथ सुबह ग्राम पंचायत के दौरे मैं जाकर सचिव और सहायक सचिवों को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। जिस कारण परासिया और छिंदवाड़ा जनपद पंचायत के सचिव अधिकारी से इन दिनों काफी नाराज नजर आ रहे है।
हड़ताल पर जाने की तैयारी में है सचिव –
परासिया और छिंदवाड़ा जनपद पंचायत के सचिव संगठन अधिकारियों से नाराज होकर हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जब से जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में एसडीओ साहब की पोस्टिंग हुई है। तब से ही जनपद के हाल बुरे चल रहे हैं। कार्यालय में हर तरफ सेटिंग का दौर साफ नजर आ रहा है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





