छिंदवाड़ा – (लगी क्या ) प्रकृति हमेशा अपने खूबसूरत रंगों और अद्भुत दृश्यों से जनमानस को आकर्षित करती रही है। आज आकाश में एक ऐसा दुर्लभ और अनोखा दृश्य देखने को मिलेगा, जो खगोलशास्त्र में रुचि रखने वालों के लिए एक शानदार अवसर है। अंतरिक्ष और खगोलशास्त्र के अध्ययनकर्ता संदीप चावक ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह दृश्य विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो गैलेक्सी और आकाशीय घटनाओं में रुचि रखते हैं।
श्री चावक ने आगे बताया कि ग्राम सारना के होलीडे ग्रीन में शाम 6 बजे उनके विशाल टेलिस्कोप सेटअप के माध्यम से लोग इस दुर्लभ दृश्य का अनुभव कर सकेंगे। इस दिन सातों ग्रह एक साथ एक लाइन में दिखाई देंगे, जो लगभग 166 वर्षों के बाद एक बार फिर देखने को मिलेगा। इन सात ग्रहों में से वीनस, जुपिटर, सैटर्न, मार्स और मरक्युरी ग्रह खुले आकाश में आंखों से देखे जा सकते हैं, जबकि नेपच्यून और यूरेनस ग्रह केवल टेलिस्कोप के माध्यम से ही देखे जा सकेंगे।
यह विशेष अवसर इसलिए है क्योंकि इस दिन आकाश में चांद नहीं होगा, जिससे गहरे आकाशीय वस्त्र (डीप स्काई ऑब्जेक्ट्स) और अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। श्री चावक ने इस दृश्य में रुचि रखने वाले सभी लोगों को आमंत्रित किया है, ताकि वे इस अनोखे खगोलीय नजारे का गवाह बन सकें।
यह घटना एक शानदार अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो आकाशीय घटनाओं के प्रति उत्साही हैं और खगोलशास्त्र के अद्भुत पहलुओं को समझना चाहते हैं।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





