छिंदवाड़ा – (लगी क्या)। शहर में स्वच्छता बनाए रखने के अभियान के तहत नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। कल्याण ज्वेलर्स द्वारा अपने उद्घाटन समारोह के दौरान सार्वजनिक सड़क और खाली प्लॉट पर थर्माकोल एवं अन्य कचरा फेंकने पर ₹5000 का चालान काटा गया।
नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत शहरवासियों को सफाई के प्रति जागरूक करना और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों को स्वच्छ रखें और अधिकतम फीडबैक देकर शहर की रैंकिंग सुधारने में योगदान दें।
इस कार्रवाई का नेतृत्व स्वच्छता निरीक्षक अरुण कुमार गढ़ेवाल ने किया, जिसमें जोनल अधिकारी अनिल लोट, वार्ड सुपरवाइजर योगेश लोट एवं सोनल चौहान मौजूद रहे।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की सफाई व्यवस्था से समझौता करने वाले किसी भी व्यक्ति या व्यापारी पर उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





