अब पहुंचा सलाखों के पीछे, एक माह से था फरार
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। चौरई रेंज के कुंडा सागर के जंगल में काले हिरण के शिकार के सनसनीखेज मामले में एक माह से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार वन अमले ने धर दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले में नए खुलासों की उम्मीद बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले कुछ ग्रामीणों ने मिलकर काले हिरण का शिकार किया था। शिकार के बाद आरोपी हिरण के मांस को पकाकर दावत उड़ा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया था, जबकि एक आरोपी दयाराम हरिप्रसाद यादव मौके से फरार होने में सफल हो गया था।
वन विभाग की टीम लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार सोमवार दोपहर फरार आरोपी दयाराम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।
बंद ढाबे में आराम कर रहा था आरोपी-
इस मामले में चोरई रेंज अधिकारी सुश्री वंदना पाल, डिप्टी रेंजर अरुण सेंगर, रवि सिंह वर्मा, आशीष शुक्ला, मनीष जैन, संजय यादव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने मुखबिर की सूचना के बाद बंद ढाबे से है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जहां आरोपी आज ही अपने गांव लौटकर आया था, और वह आराम कर रहा था।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





