Home Uncategorized जल प्रदाय विभाग के साहब ने बिछाई बिसात !

जल प्रदाय विभाग के साहब ने बिछाई बिसात !

निगम में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की वसूली, वीडियो आया सामने


छिंदवाड़ा, (लगी क्या)। नगर निगम में भ्रष्टाचार की जड़ें किस कदर गहरी हैं, इसका ताजा उदाहरण जल प्रदाय विभाग में सामने आया है। यहां पदस्थ एक अधिकारी पर नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपए की वसूली करने का आरोप लगा है। एक वायरल वीडियो ने इस पूरे मामले की पोल खोल दी है। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

सूत्रों के अनुसार, जल प्रदाय विभाग के ‘साहब’ के इशारे पर उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने 20 से अधिक बेरोजगार युवाओं को निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ₹50 हजार से ₹1 लाख तक की राशि ऐंठी। जब युवाओं को महीनों बाद भी नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने पैसे लौटाने की मांग शुरू की। इसी मांग का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है, जिसमें पीड़ित स्पष्ट रूप से पैसे वापस करने की बात कर रहा हैं और कर्मचारी ‘नितिन’ का नाम लिया जा रहा है।

वीडियो में नितिन द्वारा कभी टाउन हॉल, कभी ऑफिस में बुलाकर पैसे लेने की बात स्वीकार की जा रही है। यह मामला लगभग 6 महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग के अन्य अधिकारियों को भी इस घोटाले की जानकारी है, फिर भी ‘साहब’ पर कोई आंच नहीं आ रही, जो ऊपरी स्तर तक मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

पहले से विवादों में रहे हैं जल प्रदाय विभाग के साहब-
यह कोई पहला मामला नहीं है जब उक्त अधिकारी चर्चा में आए हों। इससे पहले भी उन पर डीजल और पानी के उपयोग को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं। अब नौकरी के नाम पर ठगी के इस नए मामले ने निगम में चल रही अंदरूनी धांधली को उजागर कर दिया है।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल-
नगर निगम के आला अधिकारियों की चुप्पी और कार्यवाही न होने से पीड़ित युवाओं में भारी आक्रोश है। सवाल यह उठता है कि जब वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं, तो कार्रवाई में देरी क्यों?

नोट – अगले एपिसोड में अधिकारी का नाम ओर 20 लोगों के नामो की सूची।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567