Home CITY NEWS भीषण सड़क दुर्घटना, मंदिर के दर्शन करने निकले परिवार के साथ भीषण...

भीषण सड़क दुर्घटना, मंदिर के दर्शन करने निकले परिवार के साथ भीषण हादसा

छिंदवाड़ा में दो कारों की टक्कर, महिला और बच्चे समेत 3 की मौत, 5 गंभीर

छिंदवाड़ा – (लगी क्या)।छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के घाट परासिया इलाके में एक ऐसा मंजर सामने आया जिसने हर किसी को दहला दिया। दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक बच्चे, महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। दोनों कारें इतनी तेज रफ्तार में थीं कि टक्कर के बाद आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कुछ शव कार में फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार की बॉडी को काटना पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही कुनडिपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया।

हादसे में घायल नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सोमवार को परिवार के साथ कपूरदा मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। घाट परासिया की चढ़ाई चढ़ते वक्त अचानक सामने से आ रही कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। उनकी कार में तीन लोग सवार थे। सामने से आ रही कार में भी चार से पांच लोग थे, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए ।

छिंदवाड़ा सीएसपी अजय राणा ने बताया कि हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है ।

जिस जगह पर ये हादसा हुआ, वह एक ढलान वाला मोड़ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र पहले भी कई बार हादसों का गवाह बन चुका है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567