छिंदवाड़ा (लगी क्या)। शहर के एक बड़े सरकारी दफ्तर में इन दिनों एक महिला अधिकारी की परेशानी का कारण बन गए हैं उनके ही सीनियर अधिकारी। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बार-बार व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे निजी और प्रेम भावनाओं से भरे संदेशों ने महिला अधिकारी को मानसिक रूप से बेहद असहज कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है, और अब महिला अधिकारी ने अपने करीबी सहकर्मियों से अपनी व्यथा साझा करनी शुरू कर दी है। उनके अनुसार, दिन की शुरुआत “गुड मॉर्निंग” से होती है और रात तक “कितनी याद आ रही हो” जैसे संदेशों की झड़ी लगी रहती है।
अब हालत यह है कि वह अधिकारी हर सुबह भगवान से यही प्रार्थना करती हैं कि जल्द से जल्द साहब का तबादला हो जाए, ताकि उन्हें मानसिक शांति मिल सके। दफ्तर में इस मुद्दे को लेकर गुपचुप चर्चाएं तेज हैं और साहब का महिला प्रेम धीरे-धीरे सार्वजनिक चर्चा का विषय बनता जा रहा है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





