Home CITY NEWS एक क्लिक करते ही मिलेगी वेलेंटियरो की सेवाएं

एक क्लिक करते ही मिलेगी वेलेंटियरो की सेवाएं

शासकीय दफ्तर और घरों में करेंगे सफाई

छिंदवाड़ा – (लगी क्या)। अर्बन सर्विस वाश ऑन व्हील , क्लीन ऑन कॉल कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया यह कार्यक्रम नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा में गठित अमृता स्व सहायता समूह जो की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित है उसे इस कार्य की जिम्मेदारी दी गई है समूह सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम करेगा । समूह के द्वारा 10 सर्विस प्रोवाइडरों को हायर किया गया है जो शहर के शासकीय भवनों एवं प्राइवेट हाउसहोल्ड को अपनी सर्विस देंगे। आज यह सेवा प्रारंभ करते हुए माननीय कलेक्टर महोदय ने सभी को बधाई दिया साथ ही कलेक्टर महोदय द्वारा या अनुरोध भी किया गया कि इस सर्विस का लाभ सभी नगर वासी एवं शासकीय कर्मचारी शासकीय भवनों के लिए भी करें जिससे इस कार्य में लगे हुए 10 वॉलिंटियर अपनी आजीविका को अच्छे से सुधार कर सके। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से भी कलेक्टर महोदय द्वारा निवेदन किया गया कि आप लोग जो घरों में निशुल्क सेवा लेते हैं अब आज के बाद इन्हीं लोगों के माध्यम से आप भी सेवा ले और इनको आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें। कलेक्टर परिसर मैं नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा द्वारा आज प्याऊ का भी उद्घाटन किया गया गर्मी के बढ़ते हुए इस मौसम में नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा द्वारा परिसर में आने वाले सभी जनमानस को शीतल जल प्राप्त होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवम अधिकारी , कर्मचारियों द्वारा शीतल जल पीकर उद्घाटन किया। उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह , आयुक्त नगर निगम छिंदवाड़ा चंद्रप्रकाश राय जी, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके, मनोज सक्सेना,मनोज अभिनव कुशवाहा, श्री जागेंद्र अल्डक, उमेश पयासी, डॉ. सेवंती पटेल, पवन सोनी, राजेश लिल्हारे, नीलम लिल्हारे, उमा सोनी आदि उपस्थित थे।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567