Home CITY NEWS बज रहे लाउड स्पीकर, खुले में बिक रहा मांस

बज रहे लाउड स्पीकर, खुले में बिक रहा मांस

नागरिक संरक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा। प्रदेश सरकार के आदेशों के बावजूद धार्मिक स्थलों पर अनियंत्रित लाउडस्पीकर बजने और खुले में मांस विक्रय की शिकायतें थम नहीं रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को नागरिक संरक्षण समिति ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

समिति का कहना है कि मोहन यादव सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के अनुचित उपयोग और खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि कई स्थानों पर खुलेआम मांस बेचा जा रहा है, वहीं धार्मिक स्थलों पर ध्वनि नियंत्रण नियमों की अनदेखी कर तेज आवाज़ में लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है।

इस मौके पर समिति के अजय सिंह राजपूत, संदेश सूर्यवंशी, नीरज सिंह चौहान, अभिषेक श्रीवास्तव, नवीन सूर्यवंशी, रमन भारद्वाज, अभिषेक ठाकुर, अंकित सिंह सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समिति ने जिला प्रशासन से इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567