एक दूसरे को गुलाल तिलक लगाया, खेले मनोरंजक गेम
छिंदवाड़ा- (लगी क्या)। जिला क्षत्रिय मराठा समाज के सामाजिक बंधुओं का होली मिलन समारोह रविवार २३ मार्च को भरता देव रोड अगरबत्ती प्लांट चंदनगांव के समीप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी सामाजिक बंधु, मातृशक्ति, बुजुर्ग एवं बच्चे शामिल हुए। सर्व प्रथम सभी के लिए एक मिनट शो, प्रश्नोत्तरी, मुखड़ा सजाओं प्रतियोगिता हुई इसके अलावा मनोरंजक गेम खेले गए। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिला क्षत्रिय मराठा समाज के जिला अध्यक्ष प्रवीण काटकर ने बताया कि कार्यक्रम में मौजूद सभी सामाजिक बंधुओं और मातृशक्तियों को गुलाल का तिलक लगाकर होली खेली एवं शुभकामनाएं दी गई। समाज में कुछ युवा समाज सेवा का कार्य कर रहे है उनका सम्मान किया ।
साथ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी तनमय ठोकरे, योगिता ठोकरे, रश्मि मानमोडे, श्वेता ताठे, संजय दलदले, प्रशांत गायकवाड़, नयन बनारसे आदि को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में मराठा समाज की नगर महिला अध्यक्ष ने श्वेता ताठे एवं पूर्व अध्यक्ष भावना बनारसे ने सभी महिलाओं एवं सामाजिक बंधुओं का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार माना है। कार्यक्रम का संचालन सुनील बनारसे ने किया। अध्यक्ष प्रवीण काटकर ने सभी सामाजिक बंधुओं का कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर – 9424300567





