Home CITY NEWS एक अस्पताल ऐसा भी…जहाँ गंभीर मरीज को सीढ़ी से चढ़कर जाना पड़ता...

एक अस्पताल ऐसा भी…जहाँ गंभीर मरीज को सीढ़ी से चढ़कर जाना पड़ता है आईसीयू

छिंदवाड़ा – शहर के लालबाग चौक के पास एक अस्पताल ऐसा भी है। जहां पर गंभीर मरीज को सीढ़ी से चढ़ाकर आईसीयू तक ले जाया जाता है। इस अस्पताल में सारे नियम ताक पर रखकर इसका संचालन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को भी है लेकिन इसके बाद अधिकारियों की पूरी मेहरबानी अस्पताल प्रबंधन पर बनी हुई है। इस मामले में जानकारों की माने तो स्वास्थ्य विभाग के किसी भी नियमों का पालन अस्पताल प्रबंधन द्वारा नहीं किया जाता है। अस्पताल संचालक गंभीर से गंभीर मरीज की कोई सुध तक नहीं लेता है। जिसके कारण समय पर मरीजों को इलाज न मिल पाने के कारण उनकी जान खतरे में तक पहुंच जाती है। जिसको लेकर कई बार हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर भी सवालिया निशान लगे है।

कैसे मिली परमिशन , कही खेल तो नही कर गयी तिकड़ी –

सूत्रों की माने तो नियम के मुताबिक यदि हॉस्पिटल में एक से ज्यादा फ्लोर है। तो लिफ्ट लगाना अनिवार्य होता है। जब हॉस्पिटल की परमिशन लेने के लिए अप्लाई किया गया, तब स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को फर्जी तरीके से लिफ्ट भी तिकड़ी ( पार्टनर) द्वारा दिखाई गई होगी। यदि लिफ्ट दिखाई गई थी। तो क्या लिफ्ट चोरी हो गयी है या फिर स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को तिकड़ी द्वारा वजन रख कर सेट कर फर्जी परमिशन ले ली गयी है।

कल पढ़िए एपिसोड 3

एपिसोड -2

जरा हट के…

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567