पत्नी के पद की आड़ में नेतागिरी करना पड़ा भारी
छिंदवाड़ा। (लगी क्या)। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से सरकार द्वारा आरक्षित पदों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, लेकिन कई बार यह देखा जाता है कि इन पदों की आड़ में उनके पति ही असली प्रतिनिधि बन बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला अमरवाड़ा जनपद के उमरिया क्षेत्र से सामने आया है।
अमरवाड़ा की जनपद सदस्य के पति पर पद का दुरुपयोग करने और पंचायत व शासकीय कर्मियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने के आरोप लगते रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे अक्सर पत्नी के जनप्रतिनिधि होने का रौब दिखाते हुए ग्राम पंचायत स्कूल और कार्यालयों में हस्तक्षेप करते थे।
स्थिति तब बिगड़ी जब ग्राम पंचायत उपसरपंच की पत्नी ने कथित तौर पर सरेआम नेताजी की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसके बाद अब जनपद सदस्य के पति जगह-जगह सफाई देते फिर रहे हैं।
विशेष बात यह है कि दोनों पक्ष एक ही राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं, जिससे पार्टी के अंदरूनी हलकों में भी खलबली मच गई है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





