Home CITY NEWS निगम में कंपाउंडिंग के नाम पर तिजोरी भराई !

निगम में कंपाउंडिंग के नाम पर तिजोरी भराई !

नगर पालिक निगम अफसर–नेता गठजोड़ ने दो शोरूमों से उड़ाए लाखो


छिंदवाड़ा (लगी क्या)।  नगर निगम में भ्रष्टाचार अब चरम पर है। कंपाउंडिंग के नाम पर अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर ऐसा गंदा खेल खेल रहे हैं कि नियम, कानून और मापदंड सबकी कब्र खुद चुकी है। सूत्रों का दावा है कि परासिया रोड और चंदनगांव के दो बड़े शोरूमों से 20–20 लाख रुपए की अवैध वसूली कर मामला निपटा दिया गया ! कागजों में रकम मामूली दिखाई और जेबों में भर लिए नोटों के बंडल।

कंपाउंडिंग नहीं—सीधी उगाही!

सूत्रों के अनुसार दोनों जगहों पर शोरूमों को निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण करना था, पर अधिकारियों की जेब गर्म होते ही सबकुछ “ऑल क्लियर” कर दिया गया। न सेटबैक छोड़ा गया, न जगह, पूरा परिसर मनमर्जी से पाट दिया गया। पकड़ से बचने के लिए फाइलें रातों रात पास कर दी गईं और कंपाउंडिंग की कागजी औपचारिकता भी चमका दी गई।

जनप्रतिनिधि बना ‘डील फिक्सर’! –

सबसे बड़ा खुलासा, यह है कि खेल एक चर्चित जनप्रतिनिधि की सीधी सरपरस्ती में हुआ। परासिया रोड वाले शोरूम को लेकर जनप्रतिनिधि खुद साहब के पास पहुंचे और डील लाखों में तय करवाई। कमीशन की बंदरबांट पूरी होते ही अधिकारियों ने कंपाउंडिंग की फाइल ऐसे पास कर दी जैसे सबकुछ नियमों में हो।

निगम में यह सिर्फ दो शोरूमों की कहानी नहीं, यह सिस्टम में बैठे भ्रष्टाचारियों की शक्ति और सेटिंग का नमूना है, जो हर नियम को नोटों में तौल रहे हैं। इधर पूरे शहर में कंपाउंडिंग के नाम चल रहे खेल के चलते बड़ी बड़ी इमारतें बन रही है। जिसमें कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567