छिंदवाड़ा (लगी क्या)। शहर के परासिया नाके के पास एक कपड़ों के शोरूम के बाहर बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब एक महिला की गाड़ी खड़ी करने को लेकर शोरूम संचालक ने न सिर्फ बदतमीजी की, बल्कि महिला की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला द्वारा वाहन खड़ा किए जाने पर शोरूम संचालक भड़क उठा और गाड़ी के टायर पंक्चर कर दिए, हैंडल तक तोड़ डाला। महिला ने जब शांतिपूर्वक स्थिति को संभालने की कोशिश की, तो संचालक ने धमकी भरे लहजे में कहा –
“मैं किसी से नहीं डरता, जिसे बुलाना है बुला लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता!”
मौके पर पहुंची पुलिस, दी समझाइश –
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शोरूम संचालक से कड़ी पूछताछ की। पुलिस की सख्ती और मौके पर जुटी भीड़ के दबाव में अंततः संचालक को माफी मांगनी पड़ी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
स्थानीय लोगों में रोष –
स्थानीय लोगों ने इस तरह के व्यवहार को शर्मनाक बताते हुए प्रशासन से मांग की है कि ऐसे व्यवसायियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई आम नागरिक भयभीत न हो। लोगों ने बताया कि व्यापारी का व्यवहार हर ग्राहक के साथ ऐसा ही रहता है, जिस कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





