छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में शासकीय नियमों और स्थानांतरण आदेशों की खुली अनदेखी की जा रही है। एक अधिकारी के स्थानांतरण के बाद भी विभाग के एक विवादित ‘ई’ पर अब तक अफसरों की मेहरबानी बरकरार है।
कपिल धारा योजना में गड़बड़ी के चलते संभागायुक्त द्वारा स्पष्ट नाराजगी जाहिर करने के बावजूद, उक्त ‘ई’ आर पी सोनी पिछले एक माह से अधिक समय से विभागीय कार्यों को संभाल रहा है। जिससे पंचायतों में खुलेआम वसूली का दौर भी चल रहा है। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किन कारणों से नियमों को ताक पर रखकर इस विवादित कर्मचारी को संरक्षण दिया जा रहा है?
क्या विभागीय अधिकारियों की इस मेहरबानी के पीछे कोई दबाव या मिलीभगत है, या फिर ‘ई’ की पकड़ या सेवा इतनी मजबूत है कि उसे हटाना प्रशासन के लिए संभव नहीं? यह मामला अब शासन-प्रशासन के लिए गंभीर जांच का विषय बन गया है।
तबादले के बाद भी
दो इंजीनियर को नहीं किया रिलीव –
जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के अधिकारी की कार्यप्रणाली हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है, हाल ही में ऐसा ही एक ओर मामला सामने आया है। जो विभाग के अधिकारी पर उंगलियां उठा रहा है। दरअसल तबादला होने के बाद भी कार्यालय में पदस्थ दो इंजीनियर जितेंद्र और योगेश को अब तक रिलीव नहीं किया गया है। विभागीय सूत्रों की माने तो ये दोनों इंजीनियर और ई अधिकारी के खासे चहेते हैं। इस कारण ही उन्हें कलेक्टर ओर जिला पंचायत सी ई ओ के आदेश के बाद भी रिलीव नहीं किया जा रहा है। जो कई सवालों को जन्म दे रहा है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





