Home CITY NEWS रंग पंचमी को लेकर मुखिया के ईशारे पर जमकर चली वसूली

रंग पंचमी को लेकर मुखिया के ईशारे पर जमकर चली वसूली

विवादित छोटे साहब ने सरपंच सचिव से मांगा चंदा

छिंदवाड़ा – (लगी क्या)। जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की कार्यप्रणाली हमेशा चर्चाओं में बनी रहती है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें जनपद पंचायत के मुखिया के इशारे पर विवादित छोटे साहब ने रंग पंचमी मनाने के लिए सरपंच और सचिव से जमकर उगाही कर ली। इतना ही नहीं कार्यालय के पास की एक होटल के संचालक को भी खाना एवं नाश्ते की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें ठेका भी दे दिया गया। इस मामले में विभाग से जुड़े जानकारो की माने किसी न किसी कार्यक्रम को लेकर इसी तरह से चंदे के नाम पर उगाही की जाती है। रंग पंचमी को लेकर भी कुछ ऐसा ही जनपद पंचायत के कार्यालय में उगाही का सिलसिला मंगलवार को दिनभर चलता रहा। छोटे साहब के द्वारा की जा रही वसूली को लेकर दिनभर कार्यालय में चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा।
विवादित साहब पर क्यों है मेहरबानी –
जनपद पंचायत कार्यालय से जुड़े सूत्रों की माने तो कार्यालय के छोटे साहब जो हमेशा ही विवादित रहे हैं। हाल ही में उन पर उगाही जैसे कई तरह के आरोप भी लगते चले आए हैं, लेकिन इसके बाद भी विभाग के मुखिया की मेहरबानी छोटे साहब पर बनी हुई है। विभाग में मेहरबानी को लेकर चर्चा भी चल रही है कि सबकी मिली भगत से सारा खेल खेला जा रहा है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567