श्री हनुमान मंदिर, सांवरी बाजार में 31वां वर्षगांठ पर चल रही रामायण कथा
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। श्री हनुमान मंदिर बस स्टैंड, सांवरी बाजार में रामायण पाठ के 31वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय रामायण कथा में आज एक विशेष दृश्य देखने को मिला। सांवरी चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने स्वयं रामायण का पाठ कर श्रद्धालुओं को श्रीराम की मर्यादा और आदर्श जीवन से जुड़ी कथा सुनाई।
कार्यक्रम के आयोजकों और श्रद्धालुओं ने चौकी प्रभारी के इस धार्मिक सहभागिता की सराहना की और कहा कि यह समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दायित्वों में भी भागीदारी निभा रही है।
चौकी प्रभारी ने चर्चा के दौरान इस अवसर पर कहा, “रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ है। समाज में शांति, मर्यादा और धर्म के पालन के लिए इसकी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।”
रामायण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि कथा का समापन हवन-पूजन और भंडारे के साथ किया जाएगा।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





