Home CITY NEWS झंडा वंदन पर दो नेताओं में तकरार, संस्था प्रमुख ने खुद संभाली...

झंडा वंदन पर दो नेताओं में तकरार, संस्था प्रमुख ने खुद संभाली कमान, किया ध्वजा रोहन

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। स्वतंत्रता दिवस पर झंडा वंदन को लेकर चंदन गांव के एक शासकीय स्कूल में बुलाई गई बैठक में एक ही पार्टी के दो स्थानीय नेताओं के बीच जमकर बहस हो गई। विवाद तब शुरू हुआ जब एक नेता ने अपने सहयोगी युवा नेता को झंडा वंदन की जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव रखा।

इस पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सम्मान गांव की महिलाओं को दिया जाना चाहिए। लेकिन युवा नेता का पक्ष लेने वाले नेता ने इसका विरोध किया। वरिष्ठ नेता ने सवाल उठाया कि युवा नेता किस अधिकार से झंडा वंदन करेंगे।

बात बढ़ते-बढ़ते माहौल गरमा गया, जिसके बाद मीटिंग में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। आखिरकार तय हुआ कि 15 अगस्त को संस्था प्रमुख स्वयं झंडा वंदन करेंगे।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567