Home CITY NEWS कांग्रेस का किसान आंदोलन, हजारों किसानों के साथ नेताओं ने कुत्ते को...

कांग्रेस का किसान आंदोलन, हजारों किसानों के साथ नेताओं ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन !

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किसान आंदोलन में कांग्रेस नेताओं में जीतू पटवारी, उमंग सिंगार, नकुलनाथ सहित कई बड़े नेताओं के नेतृत्व में हजारों किसान एकजुट हुए।
किसानों ने यूरिया की कमी सहित कृषि से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाज़ी की और आंदोलन किया।

सभा स्थल से जुलूस के रूप में हजारों किसान जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहाँ धरने पर बैठ गए। वे अपनी मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपने पर अड़े रहे। लेकिन, जब लंबे समय तक कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे, तो विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कुत्ते के गले में ज्ञापन की प्रति लटकाकर प्रतीकात्मक रूप से “ज्ञापन सौंपने” की कार्यवाही की।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567