जनपद पंचायत अधिकारियों की लापरवाही उजागर
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के अधिकारियों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जनपद कार्यालय में आयोजित सचिवों एवं अन्य कर्मचारियों की बैठक में पास की ही एक चर्चित होटल से करीब 150 पैकेट से अभिक भोजन मंगवाया गया था। जैसे ही सचिवों एवं कर्मचारियों ने भोजन करना शुरू किया, उसमें रखे रसगुल्ले से बदबू आने लगी और वह खराब निकला।
सिर्फ मिठाई ही नहीं, बल्कि भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई। इस कारण आधे से अधिक सचिवों ने भोजन करने से साफ इनकार कर दिया। भोजन की खराब क्वालिटी सामने आने के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन सचिवों की नाराज़गी साफ झलक रही थी।
आखिर क्यों मेहरबान है होटल संचालक पर अधिकारी –
जनपद पंचायत कार्यालय के पास की होटल के संचालक पर आखिर क्यों अधिकारियों की मेहरबानी बनी हुई है। यह एक बड़ा सवाल है, इस होटल संचालक के द्वारा हमेशा ही चाय नाश्ते से लेकर भोजन की सप्लाई कार्यालय में होने वाली मीटिंगों में किया जाता है। इसके पहले भी भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ चुके हैं। इतना ही नहीं 15 अगस्त और 26 जनवरी को भी इस होटल के नाम पर नाश्ते और लड्डू को लेकर पंचायतो में बड़ा खेल खेला जाता रहा है।
इनका कहना है।
आज मीटिंग थी। जिसमें सचिवों एवं कर्मचारियों के लिए भोजन मंगवाया गया था। भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं थी और रसगुल्ले खराब थे। इस बात की शिकायत सचिवों ने की है।
पंकज, ब्लॉक कॉर्डिनेटर, जनपद पंचायत, छिंदवाड़ा
भोजन खराब नहीं था, सभी सचिवों ने भोजन किया है।
आकाश, होटल संचालक





