आवास योजना के लाभार्थियों की संपत्तियां होंगी कुर्क, निगम ने शुरू की वसूली प्रक्रिया
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को शासन द्वारा आवास निर्माण के लिए राशि जारी की गई थी। लेकिन अधिकांश हितग्राहियों ने राशि लेने के बाद भी भवन निर्माण नहीं कराया और न ही राशि वापस की।
शासन के निर्देशों के तहत नगर निगम ने ऐसे हितग्राहियों को चिन्हित करते हुए उन्हें पर्याप्त सुनवाई का अवसर दिया। इसके बाद अब सख्त रुख अपनाया है। निगम प्रशासन ने संबंधित मामलों में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी छिंदवाड़ा नगर के माध्यम से अचल संपत्तियों की कुर्की वारंट जारी कर दिए हैं।
इन हितग्राहियों की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी एकत्र की जा रही है और शीघ्र ही फील्ड स्तर पर कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जब तक बकाया राशि की वसूली नहीं हो जाती, तब तक हितग्राही अपनी संपत्ति को विक्रय, दान या किसी भी रूप में स्थानांतरित नहीं कर सकेंगे।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





