गांधी प्रतिमा पर चढ़ी खराब माला नहीं हटाई, सिर्फ झाड़ू चलाकर ली फोटो
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। शहर में स्वच्छता अभियान के नाम पर नेताजी ओर उनकी टीम द्वारा शनिवार की सुबह फव्वारा चौक स्थित गांधी प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई की गई। नेताजी झाड़ू लेकर सड़क पर तो उतर आए, लेकिन प्रतिमा पर महीनों से चढ़ी खराब माला उनकी नजरों से ओझल रही।
सड़क पर सफाई और कैमरे के सामने झाड़ू चलाना तो हो गया, मगर गांधी प्रतिमा की वास्तविक साफ-सफाई किसी ने जरूरी नहीं समझी। यह नजारा साफ दिखाता है कि अभियान की मंशा जनहित से ज्यादा फोटो सेशन पूरा करने की रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि “हे राम… कम से कम प्रतिमा की माला तो बदल देते!”
गांधी जी की प्रतिमा पर जमी धूल और सूख चुकी माला इस बात की गवाही दे रही थी कि नेताओं की सफाई सिर्फ दिखावे तक ही सीमित रही।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





