डॉक्टर की अजीबो-गरीब सलाह, छात्रों से बोले विवादित शब्द
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन किसी न किसी कारण से अस्पताल सुर्खियों में बना रहता है। अब एक बार फिर यहां पदस्थ डॉक्टर का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
मामला जिला अस्पताल के डॉक्टर सानिध्य दुबे से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, कुछ छात्र एमएलसी कराने अस्पताल पहुंचे थे। बातचीत के दौरान डॉक्टर ने छात्रों से पूछा कि पढ़-लिखकर क्या बनोगे? इस पर एक छात्र ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई।
इस पर डॉ. दुबे ने कथित तौर पर कहा –
“डॉक्टर बनकर क्या करोगे? हमारी तनख्वाह तक नहीं आ रही है। तुम माफिया बनो, चरस-गांजा बेचो, पैसा कमाओ और चुनाव लड़ो।”
यह पूरा बयान किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कब और कितना पुराना है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने मामले की जांच की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन आधिकारिक बयान फिलहाल सामने नहीं आया है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





